Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : कांग्रेस नेताओं ने शहर में निकाला अंबेडकर सम्मान मार्च, डीएम को राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञांपन

प्रिंस APP न्यूज, वरीय संवाददाता बांका,(बिहार);

अंबेडकर मार्च निकालते कांग्रेसी कार्यकर्ता
जिला कांग्रेस कमिटी ने मंगलवार को निकाला बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान मार्च

जिला कार्यालय से गांधी चौक होते भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जननेता कर्पूरी ठाकुर पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी अंशुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष कंचना सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार जनता द्वारा जनता के लिए होती है लेकिन सत्ता में बैठे हुए लोग यदि धृतराष्ट्र की तरह मदांध हो जाए, तो उन्हें लगता है कि वह देवत्व को प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का लोकतंत्र के सबसे बड़े संस्थान संसद में अपमान करना। वह भी गृह मंत्री जैसे उत्तरदायित्व पद पर बैठे लोग के द्वारा निश्चित तौर पर जन भावना का अपमान है।

भाजपा पर लगाया बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप

जननायक राहुल गांधी अंबेडकर के अपमान को वंचितों एवं हाशिए पर रखे हुए लोगों का अपमान मानकर सत्ता में बैठे भाजपा के द्वारा संविधान का असम्मान देखकर लगातार संसद से सड़क तक संघर्षरत हैं। कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार सभी जिला में गृह मंत्री के इस्तीफा को लेकर प्रदर्शन, पुतला दहन और ज्ञांपन का कार्यक्रम चलाया गया। भाजपा सरकार के द्वारा जिस तरह भारत रत्न बाबा साहेब का उपहास किया गया है, इस जन विरोधी सोच के विरुद्ध गांव-गांव घर-घर तक जागरूकता पहुंचाने का कांग्रेस ने संकल्प लिया है। जिला अध्यक्ष श्रीमती कंचना कुमारी सिंह ने बताया कि आगामी कई दिनों तक यह प्रदर्शन और यह जन जागरूकता अभियान चलता रहेगा।

सम्मान मार्च में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

सम्मान मार्च में युवा जिलाध्यक्ष राजिव रंजन, जिला महासचिव इंदु देवी , वरिष्ठ कांग्रेसी संजय झा, महेश्वरी यादव,अली इमाम, सच्चिदानंद साह,अध्यक्ष सुबोध मिश्र, लक्ष्मण सिंह, भानू सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, जयप्रकाश साह, विभूति सिंह, दीपक मिश्र, राहुल देवा, सुबोध झा,महेश मिश्रा, जिला महासचिव मनीष घोष, राजेश कुमार सिंह, जिला सचिव शंकर हरिजन, निशांत कुमार सुभाष यादव,रवीन्द्र यादव, संजय यादव, बलिराम मुर्मू आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन ने हिस्सा लिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |