Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज भागलपुर : रेफरल अस्पताल के पास गड्ढे में घंटो देर तक फंसी रही एंबुलेंस, जिम्मेदार बना लापरवाह

डबलू कुमार APP न्यूज भागलपुर (बिहार);

गड्ढे में फंसी एंबुलेंस वाहन 

अस्पताल गेट के पास गड्ढे में फंसी एंबुलेंस ,अस्पताल आने वाला रास्ता रहा ब्लॉक 

भागलपुर जिले के सुलतानगंज अस्पताल के मुख्य गेट पर एम्बुलेंस गड्ढा मे फंसी रही। जहां घंटो देर तक जाम रहने के कारण मरीज का वाहन मरीजो के घर समय पर नही पहुंच पाया। बताया जा रहा है कि रेफरल अस्पताल से मरीज लेने जा रही एम्बुलेंस अस्पताल के मुख्य गेट पर नाली मे फंस गया। एम्बुलेंस फंसने से घंटो जाम की स्थिति बनी रही। एम्बुलेंस को कड़ी मेहनत के बाद ट्रैक्टर से टोचन कर निकाला गया। बताया गया कि शुक्रवार को अस्पताल का सरकारी एम्बुलेंस मरीज लेने के रेफरल अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान अस्पताल गेट के पास नाली मे एम्बुलेंस फंस गया। बताया गया कि एन एच 80 सड़क निर्माण के दौरान गड्ढा खोदकर कर अस्पताल गेट पर छोड़ दिया गया है। इस घटना को लेकर जिम्मेदार ही लापरवाह बना हुआ है। 

सड़क निर्माण के संवेदक ने गड्ढा खोदकर छोड़ी,फंस रहा वाहन 

जिसमे रोज एम्बुलेंस फंसता है। एम्बुलेंस गड्ढा मे फंसने के बाद अस्पताल जाने वाला रास्ता जाम हो गया। रेफरल अस्पताल जाने वाला मरीज का वाहन सड़क पर ही रोकना पड़ गया। वाहन से उतर कर मरीज को पैदल अस्पताल जाना पड़ा। बताया गया कि एम्बुलेंस मे कोई मरीज नही था। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गया। अस्पताल के एक कर्मी ने बताया कि अस्पताल गेट मुख्य सड़क तक इतना खराब रास्ता है मरीज को पैदल भी आना जाना मुश्किल हो रहा है। एम्बुलेंस से मरीज को ले जाना भी मुश्किल हो रहा है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |