Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : जिले के राजद नेता महेश्वरी प्रसाद मलय के निधन पर कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

रिपोर्ट पीयूष कुमार APP न्यूज रजौन (बांका):

जिले के रजौन प्रखंड के  राजद  के पुराने सिपाही महेश्वरी प्रसाद मलय का शनिवार की रात निधन हो गया । वे करीब 82 वर्ष के थे। राजद नेता महेश्वरी प्रसाद मलय मूल रूप से रजौन प्रखंड क्षेत्र के सुजालकोरामा गांव के रहने वाले थे। उनके निधन की खबर मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं सहित अन्य राजनीतिक दलो के नेताओं एवं कार्यकर्ता के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। 

विधायक भुदेव चौधरी ने जताया शोक

उनके निधन की खबर सुनकर स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी सुजाल कोरामा गांव पहुंचे और शोक संतृप्त परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया। विधायक श्री चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय मलय रजौन प्रखंड में राजद की रीड माने जाते थे उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। 

महेश्वरी प्रसाद राजद के समर्पित कार्ययकर्ता थे

मालूम हो कि राजद नेता महेश्वरी प्रसाद मलय इसके पूर्व कम्युनिस्ट पार्टी के पुराने नेता थे  कम्युनिस्ट पार्टी की टिकट पर अमरपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके थे वही उनके निधन पर राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबालक दास, जिला पार्षद सुमन पासवान, पूर्व मुखिया जवाहर यादव ,सुबोध यादव, संजय झा, रामविलास पासवान ,अनिल यादव ,अरविंद यादव, अनिल रजक, भैरो सिंह चंद्रवंशी, नंदलाल यादव, संजय यादव कुंज बिहारी यादव आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |