Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : जिला में लोजपा कार्यकारिणी की हुई बैठक, चिराग मुख्यमंत्री बने इसको लेकर क्या क्या लिया फैसला, देखिए रिपोर्ट

प्रिंस APP न्यूज वरीय संवाददाता बांका(बिहार);

लोजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक 

लोजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित, भागलपुर प्रमंडलीय प्रभारी मुख्य रूप से रही उपस्थित

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक रविवार को जिला कार्यालय विजयनगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोजपा के जिला अध्यक्ष बेबी यादव ने किया। बैठक में भागलपुर प्रमंडलीय प्रभारी अंशु प्रियंका मुख्य रूप से उपस्थित हुई। जिनका स्वागत सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। भागलपुर प्रमंडलीय प्रभारी अंशु प्रियंका ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि आप सभी बांका जिले के पांचो विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। 

चिराग मुख्यमंत्री बने इसको लेकर विस चुनाव में होगी तैयारी

जिला अध्यक्ष बेबी यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी के रीड़ हैं हम सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। हमेशा पार्टी के हित में कार्य करेंगे। पूर्व प्रत्याशी दीपक पासवान ने कहा कि समय आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनेंगे। जिससे बिहार का सर्वागिण विकास होगा। इस मौके पर रविशंकर कुमार, बबली वर्मा, ब्रह्मदेव पासवान, विक्रम पासवान, मोहम्मद अली इमाम, विजय पासवान, परवेज आलम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |