Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज भागलपुर : इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, गोपालगंज से प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे प्रेमी की ग्रामीणो ने की धुनाई, फिर पहुंचा हवालात, देखिए रिपोर्ट

डबलू कुमार APP न्यूज भागलपुर (बिहार);

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हुई धुलाई
आजा मेरे पिया,करुगी शादी,नही तो मर जाऊंगी...... सुन पहुंचा प्रेमी.... सपने पर फिरा पानी

गोपालगंज के एक लड़का को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर प्यार करना मंहगा पर गया। युवक लड़की से मिलने सुलतानगंज पहुंच गया.ग्रामीणों ने लड़का को मंगलवार रात लड़की से मिलते पकड़ लिया। जिसके बाद लड़का का जमकर पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने जख्मी हालत मे लड़का को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां लड़का का इलाज चल रहा है।

प्रेमिका के बुलावे पर गोपालगंज से पहुंचा था मिलने

गोपालगंज जिला के जादवपुर थाना क्षेत्र के सिरहुआ गांव के निवासी लड़का सोनू कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक साल पहले सुलतानगंज के एक लड़की से संर्पक हुआ। दोनों के बीच रोज लंबी बातचीत होता था। दोनों ने एक दूसरे के बीच मोबाइल नंबर शेयर कर दिया। बातचीत मे दोनो के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। लड़का ने बताया कि इस दौरान लड़की से तीन बार अलग अलग जगहों पर मुलाकात हुआ था। लड़का ने बताया कि विगत रविवार को लड़की ने बताया कि तुम सुलतानगंज आकर हमसे मिलों। उसको बाद घर से साथ भागकर कही शादी दोनों कर लेगे। लड़की के झांसे मे लड़का मंगलवार शाम सुलतानगंज पहुंच गया।

घर से भगा कर ले जाने के लिए आया था युवक पकड़ाया

देर रात होने पर लड़की के घर लड़का पहुंच कर साथ लेकर जाने का योजना बना रहा था। दोनों को रात मे मिलते ग्रामीणों ने देख लिया।आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो काफी संख्या मे ग्रामीण जुट गये। ग्रामीणो को देख लड़का भागने लगे। इसके बाद लोगों ने लड़का को खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर लड़का को हिरासत मे लिया। पुलिस ने बताया कि मारपीट के दौरान लड़का जख्मी हो गया है। जिसका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़का के परिजनों को जानकारी देकर थाना बुलाया गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |