Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : जिले में मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन क्या - क्या कर रही तैयारी, देखिए रिपोर्ट

प्रिंस APP न्यूज ,वरीय संवाददता बांका(बिहार); 

बैठक करते डीडीसी अंजनी कुमार
मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को प्राथमिकता देने का निर्देश

उपविकास आयुक्त अंजनी कुमार ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को जीविका की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गई और महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में  मुख्यमंत्री प्रगति  यात्रा को लेकर चर्चा की गई। आगामी मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को प्राथमिकता देने को कहा गया।

बांका में डीडीसी ने बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

समूह गठन और बैंकिं को लेकर निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार नए समूहों का गठन करने का कहा गया और सभी गठित समूहों के बचत खातों एवं बैंक खातों को समयबद्ध रूप से खोलने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।एनपीए प्रबंधन को लेकर कोई भी समूह गैर-निष्पादित संपत्ति एनपीए की स्थिति में नही पहुंचे। इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय में जीवीका की मासिक समीक्षा बैठक

 व्यावसायिक रोजगार सदस्यों को बकरी पालन, मुर्गी पालन, गाय पालन जैसे व्यावसायिक रोजगार से जोड़कर उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं। दीदियों की आजीविका, राज्य जीविका योजना  से जुड़ी महिलाओं की आजीविका सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्हें देशी शराब और ताड़ी के उत्पादन, बिक्री और उपयोग से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया।उपविकास आयुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए और हर स्तर पर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाए।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |