Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : पूर्व प्रधानमंत्री के जंयती पर भाजपा के किस नेता ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच किया फल का वितरण

प्रिंस APP न्यूज वरीय संवाददाता बांका (बिहार); 

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर फल का वितरण करते
पूर्व प्रधानमंत्री के जंयती पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच किया फल का वितरण

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वीं जयंती पर सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मरीजों के बीच फल का वितरण भाजपा जिला वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक अनुपम गर्ग  ने किया। इस दौरान सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य मरीजों के फल दिया गया।

जरूरतमंदों के बीच ठंड से बचने के लिए कंबल का किया वितरण

भाजपा जिला वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक अनुपम गर्ग ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वीं जयंती पर मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। वहीं इस अवसर पर कई जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है। वह पिछले वर्ष भी अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर मरीजों के बीच फल आदि का वितरण किए थे। इस मौके पर दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता साथ थे। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |