सुबोध सिंह,APP न्यूज डेस्क रिपोर्ट बांका (बिहार) :
![]() |
तिलडीहा मंदिर परिसर में डीआईजी व एसपी |
भागलपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक विवेक कुमार शुक्रवार को पूर्वी बिहार का प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल और तांत्रिक शक्ति सिद्धि पीठ के नाम से प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां भगवती की पूजा अर्चना कर मंदिर की विशेषता और वहां की व्यवस्था से रूबरू हुए। इस मौके पर बांका एसपी डॉ सत्यप्रकाश,एसडीपीओ विपिन बिहारी, शंभूगंज थानाध्यक्ष मंटू कुमार भी उपस्थित थे। जहां तिलडीहा दुर्गा मंदिर में भागलपुर पुलिस उप-महानिरीक्षक विवेक कुमार के आगमन की सूचना मिलने के साथ ही तिलडीहा दुर्गा मंदिर में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया था।
तिलडीहा में सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
जहां ठीक दोपहर में डीआईजी विवेक कुमार मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर के पंडित आचार्य श्याम झा ने डीआईजी विवेक कुमार एसपी डॉ सत्यप्रकाश को मंदिर के गर्भगृह में ले जाकर पूजा अर्चना कराया। साथ ही मंदिर की विशेषता से भी रूबरू कराया। पूजा अर्चना कर गर्भ गृह से बाहर निकालने के बाद डीआईजी विवेक कुमार तिलडीहा दुर्गा मंदिर परिसर की व्यवस्था से भी अवगत हुए। बता दे की तिलडीहा दुर्गा मंदिर में दिसंम्बर से ही लेकर मार्च तक दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक भक्ति में शक्ति को सुनकर आते हैं। जहां पूजा अर्चना कर यहां की विशेषता और प्रसिद्धि से अवगत होकर जाते हैं।