Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : शेमफोर्ड लिटिल स्टार्स स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

सुभाष सिंह APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार); 

शेमफोर्ड लिटिल स्टार्स स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

शेमफोर्ड लिटिल स्टार्स स्कूल, बांका में 24 दिसंबर 2024 को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के लिए भी खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना और उनके अभिभावकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करना है। दिनभर चलने वाले इस आयोजन में दौड़, रिले रेस, टग ऑफ वॉर और कई मजेदार खेल शामिल हैं। 

अभिभावको के लिए भी होगा विशेष खेल का आयोजन

अभिभावकों के लिए भी विशेष खेल रखे गए हैं, जिससे वे अपने बच्चों के साथ मिलकर इस दिन को यादगार बना सकें। स्कूल के डायरेक्टर तपन कुमार ने बताया हमारा उद्देश्य शिक्षा और खेल को साथ लेकर बच्चों के सर्वांगीण विकास की ओर कदम बढ़ाना है।  जिससे उनका शारीरिक संतुलन, समन्वय और आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह गतिविधियाँ उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्कूल प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और अतिथियों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |