सुबोध सिंह डेस्क रिपोर्ट बांका, (बिहार):
बांका जिले के पूर्व सिविल सर्जन डॉ रविंद्र नारायण की आकस्मिक निधन की खबर मिलने के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि पटना में ही पूर्व सिविल सर्जन डॉ रविंद्र नारायण का निधन हो गया। उसके निधन पर शंभूगंज अस्पताल के चिकित्सको एवं स्वास्थ्य कर्मियों,एएनएम आदि ने शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पूर्व सीएस के कार्यकाल को किया याद, फिर दी श्रद्धांजलि
इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय शर्मा स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज, प्रधान लिपिक आदित्य कुमार आदि ने पूर्व सिविल सर्जन डॉ रविंद्र नारायण के कार्य और उनके व्यवहार को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा छोटे कर्मचारियों के प्रति सहयोग की भावना रखते थे। और उन्हें छोटे कर्मियों से किस प्रकार काम लेना है इनका गजब का तजुर्बा था। उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य कर्मी कभी भी तनाव में नही रहे। जहां पूर्व सिविल सर्जन डॉ रविन्द्र नारायण के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा को शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना कर उन्हे श्रद्धांजलि दिया गया।