अपराध
रिपोर्ट डबलू कुमार, सुलतानगंज (भागलपुर) :
भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के भवनाथपुर गांव मे केनरा बैंक के समीप गृहस्वामी मंजेश कुमार सिंह के घर का ताला तोड़कर कर शुक्रवार देर रात बेखौफ चोरो ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरो ने 10 लाख मूल्य का कीमती सोने का जेवरात और 25 हजार नगद रुपया लेकर फरार हो गया। इस भीषण चोरी की घटना से अकबरनगर पुलिस बेखबर रही।
घर में ताला लगाकर इलाज कराने गए थे भागलपुर
गृहस्वामी मंगेश कुमार सिंह ने बताया कि पति पत्नी इलाज के लिये भागलपुर मे चार दिन से थे। जहां शनिवार सुबह पड़ोसी चाचा ने बताया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। सूचना पर गृहस्वामी घर पहुंचे तो देखा कि सभी घरो के करीब दर्जन भर ताला टूटा पाया। घर के अंदर प्रवेश करते ही गृहस्वामी का नजारा देख होश उड़ गया। शुक्रवार की रात घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
10 लाख से ज्यादा मुल्य का सोने चांदी का जेवरत की चोरी
गृहस्वामी ने बताया कि अलमीरा में रखे 10 लाख से अधिक मूल्य का सोने के जेवरात चोरों ने ताला तोड़कर गायब कर दिया है। करीब 25 हजार रुपए कैश की भी चोरी किया गया है। गृहस्वामी ने घटना की सूचना अकबरनगर पुलिस को दिया। अकबरनगर थाना घटना की सूचना मिलते ही गृहस्वामी के घर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल किया।
पुलिस कर रही जांच पड़ताल
पुलिस ने तकनीक टीम से घर का जांच किया है। जिसमे कई साक्ष्य को इकट्ठा किया गया है। थानाध्यक्ष रोहित रितेश ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज मिला है। जिसमे दो चोर घर मे प्रवेश करते दिख रहा है। गृहस्वामी के लिखित आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।