रिपोर्ट,पीयुष कुमार,रजौन (बांका),
जिले के रजौन व्यापार मंडल रजौन में धान अधिप्राप्ति कार्य का शभारंभ शुक्रवार से हो गया। अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ भागलपुर के संयुक्त निबंधक प्रभाकर कुमार एवं पटना हेडक्वार्टर के ऑडिट हेड संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर रजौन प्रखंड क्षेत्र के आसमानी चक के किसान से 16 क्विंटल तथा उपरामा गांव के किसान अरुण चौधरी से 34 क्विंटल धान की खरीद की गई।
रजौन में 19 जगहो पर होगा धान क्रय किसानो को मिलेगी सुविधा
रजौन प्रखंड क्षेत्र में 18 पैक्स के अलावे व्यापार मंडल रजौन सहित 19 जगहों पर किसानों से धान का क्रय किया जाना है लेकिन पैक्स का चुनाव रहने के कारण चिलकावर असोता, धोनी बामदेव , मोरमा बनगांव एवं सकहारा पैक्स मे अध्यक्ष एवं प्रबंधक धान की खरीदारी करेंगे शेष 14 पैक्स में धान की खरीदारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रशासक को नियुक्त किया गया है। इन 14 पैक्स में प्रशासक एवं प्रबंधक धान की खरीददारी करेंगे।
रजौन में व्यापार मंडल अध्यक्ष व बीसीओ करेगें धान खरीद
रजौन में व्यापार मंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार पटेल एवं प्रबंधक सह बीसीओ स्वयं कनिष्क किसानों से धान की खरीदारी करेंगे। व्यापार मंडल में धान अधिप्राप्ति करके शुभारंभ के मौके पर डाटा एंट्री ऑपरेटर मनीष कुमार के अलावे पैक्स अध्यक्ष नकुल देव गुप्ता, रामसेवक यादव, विभाष कुमार साह, मृत्युंजय यादव, प्रबंधक दिवाकर कुमार सिंह, नितेश कुमार उर्फबंटी किसान त्रिवेणी सिंह, प्रीतम कुमार राव, कौशल किशोर सिंह, दीपक सिंह प्रीतेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।