सुबोध सिंह, डेस्क रिपोर्ट बांका,(बिहार),
बांका जिलेभर में लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान सुर्य को व्रतियो के द्वारा अर्ध्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया। इस दौरान बांका जिले भर में 500 से भी ज्यादा छठ घाट का निर्माण कराया गया था। जिस पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था। घाटों पर छठ व्रति को कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर के प्रशासन पूरा ख्याल रख रही थी। घाटों तक आने जाने वाले सड़कों को साफ सफाई कर आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
छठ घाटो पर गोताखोर की टीम रही तैनात
साथ ही चार दर्जन से ज्यादा छठ घाटों पर चिकित्सीय टीम को तैनात किया गया था। उसके अलावा जिले भर में दो दर्जन छठ घाटों पर गोताखोर की टीम को तैनात किया गया था। जबकि जिले भर के अस्पताल के एंबुलेंस को अलर्ट कर दिया गया था। जहां शुक्रवार की सुबह उदीयमान भगवान सुर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ ही चार दिनों से चल रहे लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। जहां व्रतियो ने पारण कर अपने छठ पर्व का अनुष्ठान को पूरी किया। लोक आस्था के महापरिव छठ को लेकर जिले भर के प्रशासनिक पदाधिकारी घाटों पर नजर रख रहे थे। छठ गीतों से पूरा घाट गुंजायमान हो रहा था।