सुभाष सिंह,ब्यूरो रिपोर्ट बांका,(बिहार):
बांका सदर प्रखंड क्षेत्र के ढाका मोड़ के निवासी बांका के लाल संजय प्रसाद यादव ने तीसरी बार गोड्डा विधानसभा में जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया है। पहली बार जब बिहार झारखंड का बंटवारा नहीं हुआ था तो 1999 में पहली बार चुनाव जीते थे। उसके बाद बिहार से झारखंड अलग राज्य बनने के बाद फिर 2010 में जितने में सफल हुए थे और वह लगातार जनता के बीच में अपना समाज सेवा कर रहे थे। जहां सेवा के बदोलत गोड्डा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हे तीसरी बार जीत का सेहरा उनके सर बांध दिया है।
राजद सुप्रीमो लालु के करीबी माने जाने वाला संजय यादव बन सकते मंत्री
संजय प्रसाद यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी भी माने जाते हैं। इस बार राजद के कोटे से लगभग उनको मंत्री बनना तय माना जा रहा है। वही उनके जीत को लेकर बांका ढाका मोड में भी जश्न का माहौल है । वही उनके अनुज छोटे भाई मनोज यादव बांका जिला बेलहर विधानसभा से जदयू के विधायक भी हैं।