Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बांका : जिले में किस सड़क पर ब्रेकर रहने के कारण बाइक से गिरकर जख्मी महिला की इलाज के क्रम में हुई मौत, देखिए रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज



सुबोध सिंह, डेस्क रिपोर्ट बांका,( बिहार),

शंभूगंज- इंग्लिशमोड़ मुख्य मार्ग पर जोगनी गांव के पास ब्रेकर के कारण चलती बाइक से गिरकर महिला जख्मी हो गई थी। जख्मी महिला अमरपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के अजीत पासवान के 26 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया। 



जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में महिला खुशबू कुमारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमरपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के अजीत पासवान की पत्नी खुशबू कुमारी लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर अपने मायके करसोप सुधो पासवान के घर आए थे। जहां छठ व्रत का अनुष्ठान संपन्न होने के बाद वह प्रसाद लेकर अपने भाई के साथ बाइक से अपने घर अमरपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव जा रही थी। 

छठ पर्व को लेकर आई थी महिला अपने मायके 

जहां शंभूगंज -इंग्लिशमोड़ मुख्य मार्ग पर जोगनी मोड़ के पास ब्रेकर रहने के कारण महिला खुशबू कुमारी बाइक पर से असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसके भाई ने आनन फानन में शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला खुशबू कुमारी की प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया।

जीएनएम का प्रशिक्षण कर रही थी महिला खुशबू

इस दौरान इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक महिला खुशबू कुमारी जीएनएम का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। मृतक खुशबू कुमारी को एक पुत्र और एक पुत्री हैं। इस घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।‌



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |