शंभूगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में महिला को उसके ही सौतेले पुत्र और उसकी पत्नी ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। घटना के वक्त महिला के पति बुलो मंडर मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। घटना के बाद पीड़ित महिला सुनीता देवी शंभूगंज थाना पहुंचकर अपने ही सौतेले पुत्र और उसकी पत्नी समेत चार लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में घरेलू विवाद के कारण महिला सुनीता देवी को उसके ही सौतेली पुत्र राहुल मंडल और उसकी पत्नी कोमल देवी और भाई बबलू मंडल के साथ मिलकर घर में घुस गए और गाली गलौज करने लगे। जब गाली गलौज करने का विरोध किया तो चारो ने लाठी डंडा के साथ मारपीट कर घर से खींच कर बाहर कर दिया। घटना के वक्त महिला के पति बुलो मंडल मजदूरी करने गए हुए थे। साथ ही महिला को वापस लौटकर आने पर जान से ही मार देने की धमकी दी।
महिला ने थाना पहुंचकर किया केस दर्ज
घटना के बाद पीड़ित महिला सुनीता देवी शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही सौतेला पुत्र राहुल मंडल और उसकी पत्नी कोमल देवी और सौतेला पुत्र बबलू मंडल सहित चार लेगो के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर राहुल मंडल और उसके भाई बबलू मंडल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए फंसाने की साजिश बताया है। इधर शंभूगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी के विरुद्ध एक्शन लिया जाएगा।