Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बांका : ताजा दुश्मनी को लेकर मवेशी को जहर खिलाकर मारा, फिर धधकी विवाद की आग, देखिए रिपोर्ट


कुमार सुबोध सिंह, डेस्क रिपोर्ट ,बांका (बिहार),

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के नरौन गांव में ताजा दुश्मनी को लेकर आरोपियों के परिजन ने मृतक के परिजन का गाय को जहर खिलाकर मार डाला घटना। घटना शुक्रवार शाम की है। इस घटना के बाद पीड़ित विष्णुदेव सिंह शनिवार को शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी लिखित रूप से पुलिस को देते हुए पांच लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
पुरानी दुश्मनी को लेकर मवेसी की किया हत्या

भूगंज थाना क्षेत्र के नरौन गांव में दो माह पूर्व ही बकरी के द्वारा फसल खाकर बर्बाद कर दिए जाने पर शिकायत करने गए बिष्णुदेव सिंह के पूत्र सुधांशु कुमार को गांव में ही घर जमाई बन कर रह रहे मनोज सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस घटना के बाद मनोज सिंह उसके पुत्र दीपक कुमार और उसके ससुर अशोक सिंह के विरुद्ध शंभूगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मनोज सिंह के द्वारा न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था। जबकि उसके पुत्र दीपक कुमार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना जख्म मृतक के परिजनों का भराया भी नही था कि आरोपी के परिजनों के द्वारा विष्णुदेव सिंह के एक दुधारू गाय को जहर खिलाकर मार डाला। 

घटना के बाद गा़ंव में दोनो के बीच तनाव

इस घटना के बाद एक बार फिर गांव में दोनों के बीच तनाव का माहौल है।‌ जिसको लेकर बिष्णुदेव सिंह ने अक्षय कुमार समेत पांच लोगो के विरूद्ध थाना में शिकायत दर्ज कराया है। मामला थाना पहुंचने के बाद थाना के पुलिस पदाधिकारी ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया इस मामले में दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |