बांका : जिले के कैथा गांव पहुंचे संजय चौहान, मृतक के परिजनों से मिलकर सहायता राशि किया प्रदान, देखिए रिपोर्ट
October 22, 2024
सुबोध सिंह ,डेस्क रिपोर्ट | बांका (बिहार),
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के कैथा गांव के अशोक चौहान का आतंकवादियों के द्वारा जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के संगम इलाके में गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद मंगलवार को चौहान कोचिंग सेंटर के निदेशक संजय चौहान कैथा गांव पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढ़ाढ़स दिलाते हुए सहायता के तौर पर 10000 रूपया नगद सहित खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।उन्होंने दु:ख की इस घड़ी में मृतक के परिजनों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर साथ देने की बात कही। मंगलवार को कैथा गांव मृतक के परिजनो से मिलने पहुंचे चौहान कोचिंग के निदेशक संजय चौहान ने कहा कि वह अमरपुर की जनता की सेवा करने के उद्देश्य से लोगों के बीच जा रहे हैं। और जनता के विश्वास पर खरे उतरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा की जनता की दु:ख हो या सुख हो, वह उनके साथ समय देकर बांटने का काम करेंगे। इस मौके पर उसके साथ मृत्युंजय सिंह समेत कई कार्यकर्ता साथ थे।