Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले एक युवक को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अमरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर मकदुमा पंचायत अंतर्गत खैरा गांव निवासी मनोज राय का पुत्र धर्मेन्द्र कुमार उर्फ लालु सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल कर रहा था। वीडियो तेजी से क्षेत्र में फैलने के बाद लोगों में भय और दहशत का माहौल बनने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया और एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान शुरू किया।

थानाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि तकनीकी टीम की मदद से युवक की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद खैरा गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने वायरल वीडियो से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए हैं।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि युवक सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध की दुनिया में अपनी पहचान बनाने और लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। समय रहते कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका टल गई। 

उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का गलत उपयोग नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। छापेमारी टीम में एसआई मुकेश कुमार, एसआई कन्हैया कुमार, एसआई गौरव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |