Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : देवर की दबंगई से महिला घायल, विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटकर फोड़ा सिर

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार

देवर की दबंगई से महिला घायल, विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटकर फोड़ा सिर

शंभूगंज थाना क्षेत्र के सोंनडीहा गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला के साथ उसके ही देवर द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़िता ने मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार सोंनडीहा गांव निवासी उषा देवी, पति संतोष यादव ने आरोप लगाया है कि उनका देवर बिट्टू यादव अक्सर शराब के नशे में घर पहुंचकर गाली-गलौज और हंगामा करता है। शनिवार को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जब उषा देवी ने इसका विरोध किया तो वह आगबबूला हो गया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उषा देवी के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।


घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे आरोपी का मनोबल और बढ़ गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायल महिला को परिजन शंभूगंज थाना लेकर पहुंचे, जहां पुलिस पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

पीड़िता उषा देवी ने बताया कि इससे पहले भी बिट्टू यादव कई बार उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर चुका है। बावजूद इसके उसका व्यवहार नहीं बदला। घटना को लेकर उषा देवी ने अपने देवर बिट्टू यादव, पिता शंकर यादव के विरुद्ध शंभूगंज थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वहीं आरोपी बिट्टू यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इधर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |